ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंडियन ओपेन जेवलिन थ्रो में रोहतास की बेटी ने राज्य को दिलाया पदक निशी कुमारी के शानदार प्रदर्शन पर उसे देशभर में मिला तीसरा स्थान

सासाराम। ‘कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो.’ दुष्यंत कुमार की यह कविता रोहतास जिले की बेटी निशी कुमारी पर सटीक बैठती है। जिले का पहाड़ी इलाका तिलौथू प्रखंड के महाराजगंज की 18 वर्षीय निशी ने फोर्थ टाटा स्टील इंडियन ओपन जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीती है। बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही निशी ने अंडर-18 गर्ल्स में 500 ग्राम का भाला 40.42 मीटर फेंक कांस्य पर निशाना साधा. जबकि पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश की अर्चना एवं दूसरे स्थान पर हरियाणा की सीमा रहीं। यह जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था जिसमें देशभर के 68 प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों पुरुष, महिला, बॉयज और गर्ल्स अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 में भाग लिया था। निशी कुमारी के पिता रमेश चौधरी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली निशी बताती है कि एथलेटिक्स के प्रति शुरू से ही लगाव था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.