ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिसकर्मियों का तबादला, नए पुलिस सहायता केंद्र में की नियुक्ति, 22 गांवों को मिलेगा लाभ

बलौदाबाजार. भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने बलौदाबाजार-भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने ग्राम निपनिया में बुधवार को पुलिस सहायता केंद्र खोला गया, जिसका शुभारंभ एसपी दीपक झा ने किया. इस केंद्र का लाभ 22 गांवों को मिलेगा. यहां 6 जवानों की पदस्थापना की गई है, जो गांवों में तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाएगी.

शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सहायता केंद्र में रोजनामचा लिख कर पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत संचालन कार्य प्रारंभ किया. ग्राम निपनिया में पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने की मांग काफी समय से स्थानीय लोग कर रहे थे. एसपी ने कहा थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निपनिया एवं आसपास के ग्रामों की बढ़ती जनसंख्या, अपराधों में प्रभावी नियंत्रण, क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम निपनिया में पुलिस सहायता केंद्र खोला गया.

पुलिस सहायता केंद्र में 6 जवान तैनातपुलिस सहायता केंद्र निपनिया के अंतर्गत ग्राम कोदवा, गूडाघाट, पाटन, बकुलाही, मोपकी सहित कुल 22 ग्राम आएंगे. साथ ही पुलिस सहायता केंद्र में सहायक उपनिरीक्षक नीरज दुबे को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए कुल 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का बल पदस्थ किया गया है, जो भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी के दिशा निर्देश पर काम करेंगे.

पुलिस अफसरों ने पौधे भी रोपेइस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, सिद्धार्थ बघेल एसडीओपी भाटापारा, रोशन राजपूत थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण ने पुलिस सहायता केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया. इस मौके पर ग्रामीणों ने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का हर संभव सहायता करने की बात कही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.