ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आप विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार

नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को मदनपुर खादर इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान को अंजाम देने से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अधिकारियों को कथित तौर पर रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभी तक आप नेता के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में ब्योरा पेश नहीं किया है।
डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा, “अमानतुल्ला खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।”
इससे पहले दिन में, मदनपुर खादर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान, पुलिस ने विधायक खान सहित कई लोगों को हिरासत में लिया, जो अधिकारियों को तोड़फोड़ अभियान चलाने की अनुमति नहीं दे रहे थे।
जब कुछ लोगों ने इस प्रक्रिया पर गुस्सा जाहिर किया, तब अभियान के दौरान हिंसा भड़क उठी। लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.