ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीन दिनो पहले अपनी पसंद से की शादी, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मोतिहारी: बापूधाम मोतिहारी- सुगौली रेलखंड पर सेमरा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृत युवक ने दो दिनों पहले ही अपनी पसंद की लड़की से शादी रचाई थी। घटना बापूधाम मोतिहारी-सुगौली रेलखंड पर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पाठक टोला के पास की है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन से कुछ दूर हटकर अपने बाइक को खड़ा कर दिया और जैसे ट्रेन आई वह उसके आगे कूद गया। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जलहा टोला निवासी बिटटू यादव पिता भोला यादव के रूप में हुई है। बुधवार को वह अपने मौसेरा भाई के यहां सुगौली थाना क्षेत्र के चिलझपटी गांव पहुंचा और बाइक मांगकर मोतिहारी बीए फर्स्ट पार्ट का परीक्षा देने के लिए निकल गया। लेकिन वह सेमरा रेलवे स्टेशन से कुछ दुर हट कर लाइन किनारे मोटरसाइकिल खड़ा करके ट्रेन का इंतजार किया और जैसे ही ट्रेन आई वह उसके आगे कूद गया। बता दें कि मृतक ने विगत 9 मई को बड़े धूमधाम से अपने पसंद की लड़की से शादी रचाई थी. मृतक की पत्नी का घर उसके गांव से कुछ दूरी पर ही है। घटना की जानकरी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन को भी उसके आत्महत्या करने का कारण नहीं पता है। वहीं तुरकौलिया थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.