ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सपना चौधरी डांस अवसर पर हर्ष फायरिंग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय के द्वारा हुआ था डांस आयोजन

सासाराम। रोहतास जिला के काराकाट में बुधवार रात बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय के कार्यक्रम में सपना चौधरी का डांस हुआ था। साथ में हुई हर्ष फायरिंग ने कार्यक्रम को चर्चा में ला दिया। अब इस कार्यक्रम के लिए सपना चौधरी को दी गई तीस लाख रुपए फीस की चर्चा भी तेज है। दो साल पुर्व भी जिले में सपना चौधरी का कार्यक्रम होना था, जिसके लिए प्रशासन की अनुमति नहीं मिली थी। उस समय भी सपना चौधरी की फीस 30 लाख ही बताई गई थी। हालांकि इसे कंफर्म नहीं किया जा सकता। इधर इस डांस कार्यक्रम में हुए हर्ष फायरिंग मामले में आज शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में सपना चौधरी की प्रस्तुति के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इसे गंभीरता से लेते हुए रोहतास एसपी ने मामले में जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश गुरुवार को ही दिया था। इस बारे में काराकाट थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लेकिन उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि किस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा कि इसकी जानकारी बड़े साहब को दे दी गई है, हम नहीं बता सकते। साफ है कि हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। डांसर सपना चौधरी बुधवार की रात पूर्व विधायक सुनील पांडेय के गांव नावाडिह में एक वैवाहिक कार्यक्रम में आई थीं। वह जब अपने प्रसिद्ध गाने ‘गजबन पानी ले चली’ पर डांस प्रस्तुत कर रही थी इस दौरान कोई हर्ष फायरिंग करने लगा। इस बीच बारिश भी होने लगी। बारिश के बावजूद सपना का डांस जारी रहा। बीच में ठांय-ठांय की आवाज भी गूंज रही थी। इस डांस का वीडियो वायरल होने से पुलिस अधीक्षक रोहतास ने कारवाई कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.