त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 1 करोड़ 28 लाख का सोना बरामद
त्रिची । त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 11 मई को तस्करी कर दुबई से शारजाह होते हुए भारत लाया गया करीब 1 करोड़ 28 लाख का सोना बरामद किया गया है। इस मामले में कस्टम विभाग ने 3 हवाई यात्रियों को गिरफ्तार किया है। ये सोना लेपटॉप के कीपेड के नीचे बनी केवेटी में छुपाकर रखा गया था। शक के आधार पर यात्रियों के लगेज की जांच की जा रही है। आभी इस मामले में पूछताछ जारी है।
इससे पहले, राजस्व खुफिया निदेशालय ने आपरेशन “हाईवे पर सोना” के तहत 12 मई को भारत-म्यांमार सीमा से 8.38 करोड़ रुपये कीमत का 15.93 किलोग्राम सोना बरामद किया है। जिसे यहां दीमापुर और गुवाहाटी में तस्करी कर के लाया गया था। खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई के अधिकारियों ने दो तेल टैंकरों और एक ट्रक पर जो मणिपुर से गुवाहाटी जा रहे थे उन पर निगरानी रखी। 12 मई 2022 की तड़के इन वाहनों को दीमापुर और गुवाहाटी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर एक साथ रोका गया।
पकड़े गए वाहनों की जांच के बाद 15.93 किलोग्राम वजन के 96 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए है। जिन्हें तीनों वाहनों के अलग-अलग हिस्सों में सावधानी से छुपाया गया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.