राजधानी में दिन का तापमान घटा
रायपुर। प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को विशेष बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।प्रदेश में मुंगेली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पूरब पश्चिम द्रोणिका, पश्चिम मध्यप्रदेश से झारखंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अगले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.