घर से भटके तीन मासूम को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
सासाराम। आज दिनांक 15 मई 2022 को रोहतास पुलिस को सूचना मिली कि दिनारा थानान्तर्गत दो मासूम बच्चें अपने घर से एवं डिहरी नगर थानान्तर्गत एक बच्चा आईसक्रीम खरीदने के क्रम में अपने घर से भटक के कहीं चले जाने की सूचना उनके परिजनों के द्वारा रोहतास पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती ने सूचना प्राप्त होते हीं इसे गंभीरता से लिया तथा भटके बच्चों को शीघ्र खोजबीन एवं बरामदगी हेतु पु०नि०- सह – थानाध्यक्ष डिहरी नगर थाना, थानाध्यक्ष, दिनारा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को थाना क्षेत्र में खोजबीन एवं बरामदगी का निर्देश दिया। साथ ही अन्य थाना को भी भटके बच्चें को शीघ्र खोजबीन एवं बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। रोहतास पुलिस गंभीरता पूर्वक उपरोक्त बच्चों के अतिशीघ्र खोजबीन एवं बरामदगी हेतु तत्परता से लग गया। तदनुसार रोहतास पुलिस के द्वारा तत्परता पूर्वक खोजबीन के दौरान अपने घर से भटके दो बच्चों को दिनारा थाना क्षेत्र के चौसा नहर रोड़ से तथा एक बच्चें को डिहरी नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद तीनों बच्चों को उनके परिजनों को थाना पर बुलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों को भटके बच्चें मिलने के बाद उनके द्वारा रोहतास पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा तथा आभार व्यक्त किया गया।