सामाजिक व कला क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले 51 लोगों को मिला सम्मान
आनंद उत्सव में दिखी लोक कला की अनुपम छटा
पटना : मिश्रा सोशल स्किल्स क्लब व सोना कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गाँधी मैदान स्थित कालिदास रंगालय में आनंद उत्सव सह सम्मान समारोह – 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि आई पी एस, (डीजी, ट्रेनिंग, बिहार पुलिस) आलोक राज, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी पद्मश्री विमल जैन, बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कुमार, अभिनेता दीप श्रेष्ठ, शिक्षाविद डॉ. बी प्रियम, शिक्षाविद तरुलता कुमारी, समाजसेवी गोपाल कुशवाहा, समाजसेवी कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार, मिश्रा सोशल स्किल्स क्लब की संस्थापिका निशी मिश्रा व सोना कला केंद्र के संस्थापक रुपेश रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके पश्चात आयोजनकर्ता ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राहुल कुमार द्वारा गणेश वंदना नृत्य से की गयी। इसके बाद आगत अतिथियों द्वारा सामाजिक एवं कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 युवाओं को सेवा रत्न सम्मान एवं कला रत्न सम्मान के रूप में मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न लोककलाओं की प्रस्तुति दी गयी जिसे देख दर्शक मोहित हो गए। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बारे में कार्यक्रम के संयोजक रुपेश रंजन सिन्हा एवं निशी मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाना है ताकि वो समाज के लिए और भी प्रेरणादायी कार्य कर सकें। सम्मान पाने वाले वो युवा हैं जिन्होंने लगातार शहर में जरूरतमंद लोगों को खाना, किताब – कॉपी, जूस पहुंचाने का, स्लम बस्ती में शिक्षा, नृत्य, संगीत सीखने का काम किया है साथ हीं कोरोना के दरम्यान लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है।
सम्मानित होने वाले में आदित्य कृष्णा, आयशा खान, विवेक सोनी, निहारिका कृष्णा अखौरी, आशीष गौरव, नितेश कुमार, रिया भारती, श्रेया शर्मा, अमित कुमार, सतीश के दास, वीर सिंह, करिश्मा सहाय, सागरिका वर्मा, मुस्कान कुमारी, सहित 51 लोग शामिल थे।