ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 55 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

बीईएल में सरकारी नौकरी या रक्षा मंत्रालय के अधीन संगठनों में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक व्यावसायिक इलेक्ट्रॉनिक्स व नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने पंचकूला यूनिट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा सोमवार, 16 मई 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक, ट्रेनी इंजीनियर 38 पदों और प्रोजेक्ट इंजीनियर / ऑफिसर के 17 पदों के लिए के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए प्रोजेक्ट इंजीनियर / ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती तीन वर्ष के लिए होगी जिसे एक और वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।बीईएल द्वारा पंचकूला यूनिट के लिए विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, bel-india.in पर कैरियर सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज, 17 मई 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 1 जून 2022 तक आवेदन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर और प्रमाण-पत्रों की स्कैन प्रतियां अपलोड करनी होंगी। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट इंजीनियर / ऑफिसर पदों के लिए 472 रुपये और ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए 177 रुपये का शुल्क भरना होगा। शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही माध्यमों से भरे जा सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.