दहेज में कार नही देने पर बगहा में नवविवाहिता की हत्या, आठ नामजद
पश्चिम चंपारण जिला के चौतरवा थाना स्थित हरदी नदवा गांव में बुधवार की रात्रि में एक नविहाहिता को दहेज के लिए हत्या कर दिया गया। बताया जाता है कि
तीन माह पूर्व वाल्मीकीनगर के गनौली की प्रियंका की शादी चौतरवा थाना क्षेत्र के नदवा के अनिल गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में बकाया के नाम पर पांच लाख रुपए की मांग की जा रही थी।इस बीच प्रियंका को प्रताड़ित भी किया जाता रहा। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। इधर इलाज कराने लाए ससुराल पक्ष के लोग डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने 8 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
5 फरवरी 2022 को हुई थी शादी,
नवविवाहिता की शादी हरदी नदवा गांव के स्वर्गीय नंदलाल साह के पुत्र अनील साह से हुई थी। परिजनों ने बताया कि 5 फरवरी को पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों ने सात फेरे लिए थे। और उनसे दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की डिमांड की जा रही थी। अचानक बुधवार की रात उन्हें दामाद के द्वारा सूचना मिली की बेटी का तबियत खराब है। और उसे इलाज के लिए हरनाटांड उप स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है। जबकि लड़की उसी समय मृत अवस्था मे थी। लड़की के पिता भोला साह का कहना है कि दामाद ने उनके बेटी को फोन कर के बताया था। जब वे लोग पहुंचे तो मृत बेटी प्रियंका कुमारी के गले पर निशान पाया जिससे प्रतीत हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
परिजनों ने दामाद समेत 8 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिहाजा पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। और पूछताछ जारी है। नवविवाहिता अनिल साह हरदी नदवा पंचायत का उपमुखिया है।