ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षा के मंदिर को शिक्षकों ने किया शर्मसार, विद्यालय प्रांगण में दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट

छपरा: जिलांतर्गत अमनौर प्रखण्ड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ढोरलाही नारा में स्कूली बच्चों के सामने दो शिक्षकों ने जमकर गाली-गलौच करते हुए शिक्षा के मंदिर को शर्मसार किया है। इसक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना गए मंगलवार की बतायी जा रही है। वीडियो में विद्यालय परिसर में दो शिक्षक मोहन कुमार सिंह और मो. सज्जाद आलम आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दोनों शिक्षक एक-दूसरे का कॉलर पकड़े हुए हैं। वर्ग कक्ष से शिक्षकों के कारनामे को देखकर बच्चे भी शर्मिंदा हो रहे हैं। शिक्षक खुलेआम एक-दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। एक शिक्षक ईंट का टुकड़ा उठाकर गालियां बक रहा है। मारपीट के मामले को लेकर मो. सज्जाद आलम ने कहा कि हम अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं, जिसको लेकर मोहन सिंह हमेशा विद्यालय में जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर हमको ताना मारते हैं। मैं प्रभारी शिक्षिका का सहयोग करता हूं, जिससे ये हमसे खफा रहते हैं। मैं जैसे ही विद्यालय में पहुंचा तो बोले मियवा आ गया। इसका मैंने विरोध किया। इसी बात को लेकर वे कॉलर पकड़कर मारने-पीटने लगे और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। वहीं शिक्षक मोहन सिंह का कहना है कि सज्जाद लेट से आया था। इसका मैं वीडियो बना रहा था। इसी बात पर वह हमारे साथ गाली-गलौच और मारपीट करने लगा।
वहीं विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी ने बताया विद्यालय में जो कुछ हो रहा है, वह सब प्रभार को लेकर किया जा रहा है। पहले विद्यालय में मेंरे कनीय शिक्षक मोहन सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। वरीय शिक्षिका होने के नाते मैंने इसकी सूचना अधिकारी को दी। इसके बाद मुझे केवल शैक्षणिक प्रभार दिया गया। जबसे मैंने प्रभार लिया है तभी से मोहन सिंह विद्यालय में हमेशा कुछ न कुछ उपद्रव कराते रहते हैं। कई बार शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह ने कहा कि दोनों शिक्षकों ने मर्यादा के विरुद्ध कार्य किया है। घटना को संज्ञान में आते ही मैंने दोनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनसे स्पष्टीकरण माँगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.