ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना सिविल कोर्ट परिसर से पुलिसकर्मी को चकमा देकर कुख्यात सोनू हुआ फरार, कोर्ट के चौथे माले पर पुलिस ने दबोचा

पटना: पटना के सिविल कोर्ट में गुरुवार को अचानक तब हड़कंप मच गया जब एक कुख्यात कैदी के फरार होने की खबर आग की तरह कोर्ट परिसर और पुलिस महकमे में फैली। मामला पटना के सिविल कोर्ट के एडीजे 13 का है जहाँ बेउर जेल से पेशी के लिए कुख्यात सोनू को सुबह लाया गया था। यहां उसने पुलिसकर्मियों से बाथरूम जाने की बात कही और अचानक पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कुख्यात सोनू की तलाश शुरू कर दी गई। इस घटना के बाद सिविल कोर्ट में एंट्री और एक्जिस्ट गेट को बंद कर फरार कैदी की तलाश शुरू हुई। तलाशी के दौरान कुख्यात कैदी को कोर्ट के चौथे माले से धर दबोचा गया। विदित हो कि कुख्यात सोनू ने वर्ष 2012 में बेउर जेल के पास कैदी वाहन पर बम फेंककर कैदियों को छुड़ाने का प्रयास किया था। उक्त मामले में उसे पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र से बीते वर्ष 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज गुरुवार को सोनू ने कोर्ट में पेशी के दौरान फरार होने का नाकाम प्रयास किया, जिसे पुलिस की तत्परता ने विफल कर दिया। अब सोनू पर अन्य मामलों समेत कैद से फरार होने का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.