बिहार में तेज आंधी का कहर जारी
मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत में जहां गर्मी का प्रकोप देखने के मिल रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून भी जल्द ही दस्तक दे सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून केरल की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले हफ्ते के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है।
देश के असम राज्य में भीषण बाढ़ आई हुई है। त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 22 से 24 मई के बीच उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.