रेडक्रोस सोसाइटी ने बाल गृह के बच्चों को पाठ्य पुस्तक किया वितरण
कटिहार। भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी कटिहार शाखा द्वारा निरंतर सेवा कार्य किये जा रहे है। चेयरमैन अनिल चमरिया के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने बाल गृह में आवासित बच्चों के बीच कपड़े, पाठ्य सामग्री फ़ूड पैकेट का वितरण किया। श्री चमरिया ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देने की बात कही और बच्चों से उनकी समस्याओं को जाना। रेड क्रॉस चेयरमेन अनिल चमरिया ने कहा कि इन बच्चों को मुख्यधारा में लाना समाज का दायित्व है।सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि बाल विकास मनुष्य के जन्म से लेकर किशोरावस्था के अंत तक उनमें होने वाले जैविक और बौद्धिक परिवर्तनों को कहते हैं। जब वे धीरे-धीरे निर्भरता से और अधिक स्वायत्तता की ओर बढ़ते हैं। उपाध्यक्ष डॉ रंजना झा एवं संरक्षक डॉ आशुतोष झा ने कहा कि इस गृह में 32 बच्चे जिनमे भूले भटके है। प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, आलोक सिन्हा, बिमल सिंह बेंगाणी एवं विनोद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों में अनुशाशन के साथ साथ पढ़ाई, खेलकूद आदि में भी रुचि देखा गया। स्वर्ण चमरिया एवं उषा सिन्हा ने जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बाल गृह के बच्चों से बात चीत किया।बाल कल्याण समिति को साधुवाद दिया।