ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरसीपी सिंह की राज्यसभा उम्मीदवारी पर हो गया फैसला, घोषणा के लिए सीएम नीतीश किए गए अधिकृत

पटना: आरसीपी सिंह के राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। आरसीपी सिंह को एक बार फिर राज्य सभा भेजने और जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू की अहम बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक के बाद मंत्री जमा खान ने कहा हम लोगों ने राज्यसभा के उम्मीदवार चयन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया है, वही इस पर निर्णय लेंगे। सीएम नीतीश कुमार के घोषणा के बाद ही पता चलेगा कि वे आरसीपी सिंह को एक बार फिर से राज्य सभा भेजते हैं या किसी और नेता को राज्य सभा भेजा जायेगा। अगर जेडीयू आरसीपी सिंह को राज्यसभा नहीं भेजेगी तो केंद्र में जेडीयू का जो एकमात्र मंत्रिपद है वो भी चला जाएगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, मंत्री विजेंद्र यादव, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, मदन साहनी, अशोक चौधरी, जयंत कुमार, शीला मंडल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक उपस्थित थे। बता दें कि बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होना है. आरसीपी सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। ऐसे में अगर आरसीपी के नाम पर राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में सहमति नहीं बनती है तो जेडीयू से एकमात्र केंद्रीय मंत्रिपद भी जेडीयू से चला जाएगा। फिलहाल वैसे भी जेडीयू में ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच विवाद के कारण कई तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं। आरसीपी सिंह नीतीश के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। ऐसे में तीसरी बार उनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। फिर भी, नीतीश कुमार चौकाने वाले फैसले के लिए जाने जाते रहे हैं। देखना ये है कि आरसीपी सिंह के नाम पर बैठक में सहमति बनती है या मुद्दा कुछ और निकलकर आता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.