ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवहर जिले के 5 पैक्स अध्यक्षों के यहां लग रहा ड्रायर मशीन

कहा, ड्रायर मशीन लगने से चावल की क्वालिटी होगी बेहतर रूप में उपलब्ध

शिवहर ।
जिले के चयनित 5 पैक्स अध्यक्षों के यहां नए आधुनिक मशीनरी ड्रायर मशीन से धूल से मुक्त वातावरण में स्वच्छ चावल बनाने को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी सैयद मसरूक आलम के निर्देश पर रक्सौल के फॉर्मल इंजीनियरिंग वर्कर्स के डायरेक्टर मुजम्मिल आलम के द्वारा लगाने की प्रक्रिया जोरों पर है।
प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी सैयद मसरूक आलम ने बताया है कि छतौनी के पैक्स अध्यक्ष मोहन सिंह के द्वारा ड्रायर मशीन को शत प्रतिशत लगाया जा चुका है जबकि पिपराही के कुअमा पैक्स अध्यक्ष मंगल महतो के यहां ड्रायर मशीन लगाने को लेकर समान गिराया जा चुका है।
जबकि नयागांव पूर्वी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कमोद कुमार कि यहां 85 फीसदी तथा नयागांव पश्चिमी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राम प्रताप सिंह के यहां 70 फ़ीसदी काम हो चुका है। जबकि माधोपुर छाता पैक्स अध्यक्ष नवीन शाही के यहां आपसी विवाद को लेकर काम रुका पड़ा है। जिला सहकारिता पदाधिकारी सैयद मसरूक आलम ने बताया है कि माधोपुर छाता के पैक्स अध्यक्ष नवीन शाही कि यहां अभी तक कार्य को गति नहीं दिया गया है जिसको लेकर संज्ञान लिया गया है।
गौरतलब हो कि ड्रायर मशीन धान सुखाने की मशीन शक्तिशाली मोटर से लैस होता है, जो काम की गति को बढ़ाता है। तथा धान सुखाने का शानदार मशीन है। धान ड्रायर मशीन से कच्चे धान भंडारण डिब्बे में संग्रहित किया जाता है।
धान को खाद ग्रेड स्टेनलेस स्टील भिगोने वाले टैंकों में ले जाया जाता है। टंकी से पानी निकाल दिया जाता है और गीला धान सुखाने के लिए तैयार हो जाता है ,फिर उबालना एक भाप वायलर द्वारा किया जाता है ,फिर उबले हुए धान को बेल्ट कन्वैक्टर के माध्यम से धान ड्रायर में ले जाया जाता है।
उबले हुए गीले धान को गर्म हवा का उपयोग करके एक खाद ग्रेड स्टेनलेस स्टील धान सुखाने की मशीन में सुखाया जाता है। ड्रायर के लिए ऊष्मा ऊर्जा एक हीट एक्सचेंजर का उपयोग करके उत्पन्न करती है। यह प्रत्यक्ष ताप विनियामक है। मैं आधुनिक मशीनरी और धूल से मुक्त वातावरण में स्वच्छ और संसाधित किया जाता है। और छटाई मशीनों के माध्यम से साफ किया जाता है। प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी सैयद मसरूक आलम ने बताया है कि आने वाले धान के सीजन में सभी जिले के छह ड्रायर मशीन काम करना प्रारंभ कर देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.