ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टोक्यो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा- भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका

नई दिल्ली/टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पीएम फुमिओ किशिदा के निमंत्रण पर 24 मई को क्वाड समिट में शामिल होंगे। इस सिलसिले में वे सोमवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच पीएम मोदी का ये दौरान काफी अहम माना जा रहा है। टोक्यो में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने जारेदार स्वागत किया। इस दौरान बच्चे भी मौजूद रहे।
मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जापान के लोगों की देशभक्ति, उनका आत्मविश्वास, स्वच्छता के लिए उनकी जागरूकता सराहनीय है। मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान भी आए थे। जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने कहा कि जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का है, आध्यात्म का है, सहयोग का है और अपनेपन का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है। आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर, उनके बताए रास्ते पर चलने की बहुत ज़रूरत है। यही रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे वो हिंसा हो, अराजकता हो, आतंकवाद हो, क्लाइमेट चेंज हो, इन सबसे मानवता को बचाने का यही मार्ग है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.