ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खरीफ महाभियान 2022 का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने बने मंच से खरीफ महाभियान 2022 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान के तहत सूक्ष्म सिंचाई जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिये रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सूक्ष्म सिंचाई योजना’ पुस्तिका का विमोचन किया।
इन जागरूकता रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी, खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन तथा विशेष दलहन एवं तेलहन बीज वितरण कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात् जातीय जनगणना से संबंधित पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग शुरू से ही जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। इस बार सभी पार्टियों की बैठक करके और निर्णय लेकर कैबिनेट के माध्यम से इसको स्वीकृत किया जायेगा और इस पर काम शुरू किया जायेगा, यही इसका तरीका है। इसको लेकर सभी दल के लोगों के साथ चर्चा हो रही है। एक बार मीटिंग हो जायेगी तो अच्छा होगा, मीटिंग में सबकी राय ली जायेगी कि कैसे और बेहतर ढंग से इसे किया जाय । सरकार ने भी इसके लिये पूरी तैयारी की है लेकिन सबकी राय लेने के बाद ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा। इसके बाद इस पर काम शुरू किया जायेगा। अभी सभी दलों की सहमति नहीं आयी है, सभी की सहमति आने के बाद ही बैठक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.