ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों में पर्यटन की सुविधा और संग्रहालय निर्माण हेतु सभापति से मिला प्रतिनिधिमंडल

सासाराम। शाहाबाद प्रक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को मुलभुत सुविधाएं विकसित करने तथा संग्रहालय निर्माण के लिए शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद तथा कला संस्कृति तथा युवा विभाग के मंत्री डॉ आलोक रंजन से मुलाकात की। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने इस सम्बन्ध में सभापति और मंत्री को मांग पत्र के साथ शाहाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों का सूची सौंपा। साथ हीं इसकी प्रति मुख्यमंत्री सचिवालय तथा राज्यपाल को भी प्रेरित किया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र में कहा है कि देश के दो महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल सारनाथ वाराणसी तथा बोधगया राजगीर के बीच शाहाबाद इलाका पड़ता है जहाँ रोहतासगढ़
किला, शेरशाह किला, शेरशाह का मकबरा, दुर्गावती जलाशय, मांझर कुंड तुतला भवानी, मुंडेश्वरी धाम आदि कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। लेकिन पर्यटन के दृष्टि से इन स्थलों का विकास नहीं होने व सरकारी स्तर पर प्रचार प्रसार न होने से यह अबतक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय पहचान बनाने में असफल रहा है। मांग पत्र में कहा गया है सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र के काल से अबतक का जीवंत प्रमाण सहेजे कैमूर पहाड़ी तथा मैदानी इलाकों में जगह जगह महत्वपूर्ण अवशेष बिखरे देखे जाते हैं। इसके लिए एक संग्रहालय का निर्माण कर संग्रहित करने की जरूरत है। ताकि यह सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ी को इससे रूबरू होने का मौका मिले। प्रतिनिधि मंडल में बलराम मिश्रा, राजेन्द्र सिंह भोला, अशोक कुमार, छोटेलाल सिंह आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.