मारीपोल बंदरगाह पहुंचा रूसी जहाज
मारीपोल पर कब्जा करने के बाद अब रूस अपने मंसूबों को अंजाम देने लगा है।पहली बार एक रूसी जहाज मारीपोल के यूक्रेनी बंदरगाह में दाखिल हुआ। यूक्रेन का आरोप है कि रूस मारीपोल में संसाधनों की लूटपाट में कर रहा है। बंदरगाह के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी TASS को बताया कि यह पोत सोमवार को रूसी शहर रोस्तोव-आन-डान से 160 किलोमीटर पूर्व की यात्रा करने से पहले 2,700 टन धातु लोड कर रहा होगा।हालांकि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि इस जहाज पर लोड की जा रही धातु का उत्पादन कहां किया गया था। वहीं यूक्रेन के मानवाधिकार लोकपाल ल्यूडमिला डेनिसोवा ने कहा कि यह शिपमेंट लूट की राशि है। उन्होंने टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर लिखा- यूक्रेन के अस्थायी कब्जे वाले क्षेत्रों में लूटपाट जारी है। यूक्रेनी अनाज की चोरी के बाद अब रूस ने मारीपोल से धातु उत्पादों का निर्यात करने का मन बनाया है।
वहीं यूक्रेन की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी मेटिनवेस्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह चिंतित है कि रूस उसके धातु उत्पादों की चोरी और तस्करी करने के लिए मारीपोल में फंसे जहाजों का इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी ने रूस पर डकैती का आरोप लगाया। यह पूछे जाने पर कि क्या रूस की ओर से बाहर भेजी जाने वाली धातु मेटिनवेस्ट की है, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा- हमने कहा था कि हमारी धातु मारीपोल के बंदरगाह में फंसी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.