ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IPL 2022 फाइनल्स के दौरान रिलीज होगा फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ साल की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों में से एक है। यही कारण है कि आमिर खान प्रोडक्शंस इस फिल्म के स्पेशल इवेंट को खास बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी थी कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फाइनल्स के दौरान लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसके टाइम का भी खुलासा कर दिया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘कल आईपीएल 2022 फाइनल की पहली पारी के दूसरे टाइमआउट के दौरान लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।  29 मई को रात 8 बजे आईपीएल 2022 का फाइनल शुरू होगा। पहली पारी के तकरीबन 11 ओवर्स बाद यानी रात 9:00 से 9:30 बजे के आस पास दूसरे टाइमआउट के दौरान आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।  सिनेमाघरों में यह फिल्म 11 अगस्त को दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.