ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सैयदा फातिमा फाउंडेशन के सौजन्य से क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

सासाराम। रोहतास जिला दावथ प्रखंड के बभनौल में शनिवार की रात्री शैक्षिक जागरूकता लाने के लिए सैयदा फातिमा क्विज प्रतियोगिता बराए हौसला अफजाई फरोग उर्दू जबान के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक विजय कुमार मंडल ने किया। क्वीज प्रतियोगिता में बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के इलाके के कई गांवों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिनमें बभनौल, बीठवां, कोआथ ,सहीनाव ,महुआरी ,शाहपुर सहित अन्य जगहों के 52 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। 52 छात्र छात्राओं के बीच क्यूज मुकाबला हुआ। जिसमें फाइनल मुकाबला बभनौल के छात्र मोहम्मद अफगान और बीठवां के छात्र मोहम्मद आकिब अली के बीच हुआ ।जिसमें फाइनल क्विज मुकाबले के विजेता और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आए बभनौल के छात्र मोहम्मद अफगान ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता मोहम्मद अफगान को जेएम कंस्ट्रक्शन जमाल महताब और बभनौल पंचायत के वर्तमान सरपंच शेख आफताब आलम और सैयदा फातिमा फाउंडेशन के सभी सदस्यों के द्वारा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।इस क्यूज प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता जेएम कंस्ट्रक्शन जमाल महताब और राजद नेता शेख महताब आलम उर्फ काबुल खान थे। सैयदा फातिमा फाउंडेशन के सदर हैं हजरत मौलाना शकील अहमद साहब कासमी काजी इमारते शरिया कोआथ रोहतास बिहार और इस फाउंडेशन के सदस्य हेलाल अंजुम, तलहा नदवी, अरशद आफताब, इरशाद नदवी, हाफिज खालिद सनाउल्लाह, शेख शहाबुद्दीन, जलील अहमद, मासूम खान राजस्व विभाग, शेख सद्दाम, शेख सहबाज अन्य थे। इस कार्यक्रम में संतोष सिंह विधायक प्रतिनिधि दिनारा, विजय वासडे प्रखंड अध्यक्ष राजद दिनारा, उप प्रमुख शेख साजिद, बभनौल पंचायत के मुखिया राधा मोहन सिंह, बभनौल पंचायत के सरपंच शेख आफताब आलम, बीडीसी मुस्तफा, हैदर सिद्दीकी, हजरत मौलाना हबीबुल मुसतकीम जहानाबादी, हाफिज ताबिश रेहान मऊनाथ भंजन पुरी और शमशेर जहांगंजवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.