ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीजेपी ने घोषित किये राज्यसभा प्रत्याशी, सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को टिकट

पटना: राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशियों के ऐलान को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी ने अपने दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। यह जानकारी बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया उप प्रमुख संजय मयूख ने दी। बता दें कि बीजेपी के प्रदेश मंत्री हैं शंभू शरण पटेल, वे शेखपुरा जिला के रहने वाले हैं और धानुक जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। संजय मयूख ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि भाजपा के वरीय नेता सतीश चंद्र दुबे वर्ष 2019 में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में सतीश चंद्र दुबे भाजपा के टिकट पर वाल्मीकि नगर से जीते थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में यह सीट गठबंधन धर्म में जनता दल यू के कोटे में चली गई थी। इसी वजह से उन्हें 2019 में राज्यसभा भेजा गया था। इस बार भी भाजपा ने उनपर भरोसा करते हुए राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.