खरीफ महाअभियान से किसानों को किया जा रहा जागरूक
मोतिहारी: सुगौली प्रखंड के कृषि भवन में किसान सलाहकार समिति की बैठक रविवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिद्धनाथ राय की अध्यक्षता में की गई। खरीफ महाअभियान का आयोजन 29 मई 2022 को किया गया।बैठक में सदस्यों को खरीफ महाअभियान में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया।इस बाबत प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री राय ने बताया कि खरीफ महा अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित है। इसके लिए पंचायत स्तरीय सभी जन-प्रतिनिधि इस खरीफ महोत्सव में शामिल हुए। साथ ही संबंधित पंचायत के कृषि कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों को सम्मान के साथ आयोजन में शामिल होने का अनुरोध कर बुलाया गया है। खरीफ महाअभियान को जागरूकता हेतु विभाग द्वारा पंचायत अस्तर पर जागरूकता चलाई जा रही है ताकि किसानों को खरीफ फसल की सही जानकारी मिल सके। ताकि वे बेहतर तरीके से इसकी खेती कर सके।कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेता पंसस सैयद अफरोज आलम ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के कृषि सलाहकार अपने अपने पंचायत में शिविर लगाकर किसानों से संपर्क से ही सफलता मिल सकती है तथा रासायनिक खाद्य में हो रहे कालाबाजारी पर अंकुश लगाएं जाए। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिद्धनाथ राय,प्रखंड सलाहकार समिति अध्यक्ष रंजीत मिश्रा,तकनीकी प्रबंधक धमेंद्र कुमार उपाध्याय,कृषि समन्वयक जितेन्द्र प्रताप सिंह,नोडल कृषि समन्वयक इम्तियाज अहमद,सुधीर कांत पांडे,कार्यपालक सहायक समसुल आलम,रंजित कुमार सिंह समेत भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी विकास शर्मा,महामंत्री प्रदीप सर्राफ,जिला परिषद सदस्य नजमा खातून,संरपच संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,राजद नेता अफरोज आलम,दीपक मिश्रा,मोहम्मद शाबीर,सुरेश प्रसाद,प्रमोद राम,अजय कुमार,उमेश कुमार,नवल किशोर,बसीरुल हक,अशोक कुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे।