ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोगों को परेशान कर रही उमस भरी गर्मी, 11 जून के बाद मिलेगी राहत, इन जगहों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 11 जून तक उमस भरी गर्मी का असर देश में ऐसे ही देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने बताया कि उमसभरी गर्मी से 11 जून के बाद ही राहत मिलेगी.

Weather Forecast Today: देश के कई इलाकों में 28 और 29 मई के दिन बारिश देखने को मिली. पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर तो 28 मई के दिन ओले गिरने के मामले भी सामने आए. लेकिन अब उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. बढ़ती उमस और ज्यादा तापमान पिछले कुछ दिनों से राजधानी में एक बेहद असहज वातावरण की स्थित बना रहा है. मौसम विभाग की मानें तो 11 जून तक उमस भरी गर्मी का असर देश में ऐसे ही देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने बताया कि उमसभरी गर्मी से 11 जून के बाद ही राहत मिलेगी.

50 फीसदी से उपर है आर्द्रता

मौसम विभाग के भुवनेश्व केंद्र के वैज्ञानकि उमां शंकर डैश ने कहा कि जैसे जैसे आर्द्रता का स्तर 50 फीसदी से ऊपर हुआ है. ऐसा लगता है कि बाहरी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस है जबकि वास्तविक तापमान 37-38 डिग्री है हालांकि अगले कुछ दिनों में गरज की गतिविधियों की संभावना है, लेकिन यह गर्मी और आर्द्र परिस्थितियों से बहुत राहत नहीं देगा.

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि इस मौसम के लिए सामान्य है. मौसम विभआग के अनुसार सोमवार के दिन मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. एक अधिकारी की माने तो शहर में सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे वहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी.

कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और लक्षद्वीप के क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बिहार, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 7-8 जून तक मॉनसून की एंट्री हो सकती है. इस बीच बिहार के 24 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सुपौल, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.