ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खिताबी मुकाबला हारकर भी राजस्थान रॉयल्स को मिले इतने करोड़ रुपये

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 के फाइनल में जब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता था तो सभी को ऐसा लगा था कि सैमसन की किस्मत बदलने वाली है, क्योंकि इसी सीजन के 16 में से 13 मैचों में वे टॉस हारे थे। ऐसे में फाइनल में टॉस जीतना किस्मत की बात थी, लेकिन अगले कुछ ही घंटों में टीम की किस्मत ने पलटा मार दिया और टीम फाइन मैच हार गई। हालांकि, इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स को मोटी रकम आईपीएल के आयोजकों से मिली है।

राजस्थान की टीम आईपीएल के पहले सीजन की विजेता थी, लेकिन अब 14 साल बाद भी आईपीएल की ट्रॉफी उठा नहीं सकी। गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान की टीम को 7 विकेट से हराकर आईपीएल की ट्रॉफी डेब्यू सीजन में अपने नाम की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने धैर्य के साथ खेला और खिताबी मैच जीतने में सफलता हासिल की। खुद कप्तान हार्दिक ने टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए और बल्लेबाजी करते हुए लो स्कोरिंग मैच में 34 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.