ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मशहूर मलयालम सिंगर एडवा बशीर का निधन 

मलयालम प्लेबैक सिंगर एडवा बशीर की स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान मौत हो गई। केरल के अलाप्पुझा में ब्लू डायमंड ऑर्केस्ट्रा मंडली के स्वर्ण जयंती के मौके पर वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बशीर इस कार्यक्रम में ‘टूटे खिलौने’ फिल्म का हिंदी गाना ‘माना हो तुम बेहद हसीन’ गा रहे थे, इसी दौरान अचानक वो गाते हुए मंच पर ही गिर पड़े। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें चेरथला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गायक के निधन की खबर से चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई है। मनोरंजन जगत के कलाकारों के अलावा राजनेताओं ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसी कड़ी में, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने एडवा बशीर के निधन पर शोक जताया है। बशीर केरल के कुछ सबसे पॉपुलर सिंगर्स में गिने जाते थे। बात जब स्टेज परफॉर्मेंस की आती थी तो बशीर का नाम सबसे पहले लिया जाता था। कुछ मलयालम गानों के लिए भी उन्हें बतौर प्लेबैक सिंगर क्रेडिट दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.