ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की खाद्य निरीक्षक की मौत, आत्महत्या की आशंका

बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ महिला खाद्य निरीक्षक की उनके मकान में लाश मिली है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ खाद्य निरीक्षक चित्रा गौतम जमुना अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं। सोमवार की दोपहर उनकी लाश कमरे में मिली है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। घटना के प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

घटना की सूचना उनके स्वजन को दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके अलावा उनके मोबाइल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इससे आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिली सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.