ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रक पर छुपा कर ले जा रहे हैं 212 कार्टून शराब को उत्पाद विभाग ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद किया साथी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया ।

बिहार शरीफ मोज़म्मिल।। सरकार द्वारा शख्ती से शराब पर पाबंदी लगाने के बावजूद शराब माफिया शराब का कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण उत्पाद विभाग के टीम ने राजगीर एवं इसलामपुर थाना पुलिस के सहयोग से इसलामपुर नगर के के०वी० चौक के पास बड़े ही नाटकीय ढंग से शराब ले जा रहे एक ट्रक को चालक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़े ही नाटकीय ढंग से इसलामपुर के ०वी० चौक के पास से शराब ले जा रहे एक ट्रक को जब्त करते हुए चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया की जप्त किए गए ट्रक मे दो से चार बंडल पत्तल रखा हुआ था। और चारों बगल त्रीपाल से ढका हुआ था। ट्रक को थाना परिसर मे ले जा कर गहन जांच करने बाद पुलिस ने ट्रक पर लोड करीब 212 कार्टून अंग्रेजी शराब एवं ट्रक के नीचे बने तहखाना में से पुलिस ने भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब की बोतल को भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार ट्रक चालक राजस्थान बुंदी कोटा निवासी राजेन्द्र भारगव बतलाया जाता है। ट्रक चालक से पुलिस के द्वारा कड़ाई से पुछताछ करने के दौरान उसने बतलाया ट्रक से शराब की खेप को झारखंड हजारीबाग से लेकर आ रहा था। और एकंगरसराय के आस पास पहुंचना था। लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसलामपुर के०वी चौक के पास पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के द्वारा बताया गया की पकड़ा गया शराब की खेप मे मेड इन उत्तराखंड के निर्मित शराब 375 एम एल 750 एम एल एवं 180 एम एल का 1906 लीटर टोटल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया। पुलिस पकड़े गए ट्रक चालक से कड़ाई से पूछताछ करते हुए शराब माफियाओं को चिन्हित करने में लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.