ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राफेल नडाल सेमीफाइनल में पहुंचे

फ्रेंच ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में नडाल का सामना जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से होगा। जोकोविच ने पिछले साल नडाल को हराकर फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। अब नडाल ने उन्हें हराकर पिछले साल की हार का बदला ले लिया है। नडाल सबसे ज्यादा 13 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। इस टूर्नामेंट में वो सिर्फ तीन बार हारे हैं और दो बार उन्हें जोकोविच ने मात दी है।फ्रेंच ओपन 2022  के सबसे तगड़े और हाई प्रोफाइल मैच का नतीजा सबके सामने है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच पर 13 बार के फ्रेंच ओपन विजेता राफेल नडाल का पलड़ा भारी रहा। इसी के साथ नडाल 15वीं बार फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल खेलते दिखेंगे। नडाल रिकॉर्ड 22वां ग्रैंड स्लैम जीतने से नडाल बस दो कदम दूर खड़े हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.