रक्षा अलंकरण समारोह : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मरणोपरांत सैनिकों को परम विशिष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित
इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य विशिष्ट व्यक्ति रहे मौजूद
नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2022 का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य विशिष्ट व्यक्ति मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने एसपीओ शाहबाज अहमद को रक्षा अलंकरण समारोह-2022 में ‘शौर्य चक्र’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके पिता अब्दुल अजीज ने ग्रहण किया। वहीं, 204 कोबरा सीआरपीएफ कांस्टेबल विकास कुमार की पत्नी नंदिनी देवी और मां कलेशिया को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से उनका शौर्य चक्र (मरणोपरांत) मिला। 204 कोबरा सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को मरणोपरांत ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी अनीता देवी को रक्षा अलंकरण समारोह 2022 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से वीरता पुरस्कार मिला। 118 सीआरपीएफ, गुंड (जम्मू-कश्मीर) के हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार उरावन को उनकी वीरता के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी बंदना उरावन को यह पुरस्कार दिया।