ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुपारी किलर और चर्चित ठेकेदार जयप्रकाश हत्याकांड का शूटर सोनू सिंह को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

मोतिहारी / जिले के चकिया में हुई ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद का शूटर सोनू सिंह बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। घटना जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के रूपहरी गांव में अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है। जहां सुपारी किलर सोनू की मौत हो गई है । घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी नकाब से अपना चेहरा ढके हुए थे और दो बाइक से आए थे। इस दौरान अपराधियों ने दस राउंड गोली चलाए जाने की सूचना है। सुपारी किलर सोनू सिंह चकिया में चर्चित ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद हत्याकांड में शूटर के रूप में चिन्हित किया गया था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार हत्याकांड के बाद से सोनू फरार चल रहा था। मंगलवार की रात वह घर आया था। जिसकी जानकारी उसके दुश्मनों को लग चुकी थी। इस घटना में उसके करीबी साथियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.