ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बांग्लादेश से तैरकर भारत पहुंची लड़की

नई दिल्ली । सच्चे प्यार करने वाले सात समुंदर भी पार कर जाते हैं। यह कहावत बिल्कुल सटीक साबित होती है 22 साल की एक बांग्लादेशी युवती पर। मीडिया रिपोर्ट्स है कि इस युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए खतरनाक जंगली जानवरों से भरे सुंदरवन डेल्टा को पार कर दिया। दोनों की शादी भी हो गई लेकिन बावजूद इसके युवती की मुश्किल कम नहीं हुई है। चलिए जानते हैं ये सबकुछ कैसे शुरू हुआ और अब यह युवती क्या कर रही है एक 22 वर्षीय बांग्लादेशी युवती भारत में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पश्चिम बंगाल (भारत)और बांग्लादेश में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी नदी सुंदरवन डेल्टा को पार कर गई। उसने खतरनाक जंगली जानवरों की परवाह किए बगैर डेल्टा को पार किया और एक घंटे तक तैरकर अपने प्यार को हासिल करने के लिए भारत पहुंची। युवती का नाम कृष्णा मंडल है, जिसकी भारत के अभिक मंडल के साथ फेसबुक पर दोस्ती शुरू हुई। कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अब कृष्णा ने अभिक से मिलने की ठानी। चूंकि कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उसने अवैध रूप से सीमा पार करने का विकल्प चुना। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरवन डेल्टा में प्रवेश किया। सुंदरवन डेल्टा रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। लेकिन इसकी परवाह किए बगैर कृष्णा ने डेल्टा को एक घंटे तक तैरकर पार किया। तीन दिन पहले कृष्णा ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अभिक से शादी की थी। हालांकि, कृष्णा को सोमवार की रोज अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि कृष्णा को बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.