ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल से फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत, राजस्थान में गैंगवार में हुआ था घायल

 झालावाड़     असनावर थाना क्षेत्र के भीम सागर बांध के कैचमेंट एरिया में कास खेड़ली के समीप मछली ठेकेदारों के दो गुटों में गत 31 मई देर रात में बोट से पेट्रोलिंग के समय झड़प हो गई थी. इस दौरान हुई फायरिंग और पत्थरबाजी के दौरान मछली ठेकेदार व भोपाल के गैंगस्टर मुख्तार मलिक व उसके साथियों की नाव पलट गई थी. झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, वहीं मुख्तार मलिक सहित उसका एक अन्य साथी लापता थे. घटना के बाद से ही पुलिस मुख्तार और उसके साथी की तलाश में जुटी थी, जिसमें आज सफलता हासिल हुई और कास खेड़ली के जंगलों से मुख्तार मलिक के शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना भेजी है, जिनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उन को सौंपा जाएगा. गौरतलब है कि मृतक मुख्तार मलिक मध्यप्रदेश के भोपाल का नामी गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ 50 से अधिक प्रकरण दर्ज है. जिसमें हत्या लूट व भू कब्जों के मामले भी शामिल है.

मुख्तार ने दिल्ली के इरशाद नामक ठेकेदार से पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर भीमसागर क्षेत्र के कास खेड़ली के समीप मछली ठेका लिया था. उसी दौरान कासखेड़ली के बंटी गुर्जर ग्रुप से उसकी झड़प हो गई थी और दोनों के बीच आपस में फायरिंग व पत्थरबाजी हुई थी, तब से ही मुख्तार लापता था. पूरे प्रकरण में पुलिस अभी तक करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.