ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP में तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा की कविता-सुमित्रा और कांग्रेस के विवेक पहुंचे राज्यसभा

भोपाल    मध्यप्रदेश से राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा के दोनों उम्मीदवार कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को शनिवार को निर्विरोध चुना गया। वे अपना प्रमाणपत्र लेने विधानसभा जाएंगी। जानकारों का मानना है कि महिला, ओबीसी वोटर को साधने के लिए भाजपा ने कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया। वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी विवेक तन्खा को भी निर्विरोध चुन लिया गया। वे दूसरी बार सांसद बने हैं। दूसरा उम्मीदवार न होने पर शुक्रवार को तन्खा को निर्विरोध सांसद चुन लिया गया। तन्खा के अधिकृत वकील जेपी धनोपिया ने उनका निर्वाचन प्रमाणपत्र निर्वाचन पदाधिकारी एपी सिंह से प्राप्त किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.