ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 कॉफी प्वाइंट क्षेत्र में लगाए जाएंगे पौधे

कोरबा, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बालको नगर के अंतर्गत काफी प्वाइंट क्षेत्र में इस सीजन का पहला पौधारोपण किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक किया जाएगा। वन विभाग यह कार्यक्रम कर रहा है।
बताया गया कि इसके अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता पर साइकिल रैली होगी। इस स्थान के आस-पास मौजूद वन्य जीवों के बारे में जन सामान्य को अवगत कराने के साथ उनकी चेतना स्तर को बढ़ाया जाएगा। इसी के साथ इस इलाके में अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर किये जाने वाले इस आयोजन की तैयारी की गई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार का आयोजन इस नाते अलग है, क्योंकि इसमें अलग-अलग सोपान रखे गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में वन विभाग की केन्द्रीय रोपणी और अन्य स्थानों पर लाखों की संख्या में पौधे तैयार किये गए है। मानसून की सक्रियता के साथ उनका रोपण किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि पर्यावरण संतुलन के लिए खास-तौर पर औद्योगिक जिले कोरबा में व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाना आवश्यक है। कोयला खदानों और बिजली घरों सहित दूसरे उद्योगों की उपस्थिति एवं यहां से होने वाले प्रदूषण के चलते जन स्वास्थ्य का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण की शुद्धता केवल हरे-भरे पेड़ पौधों से हो सकती है। लोगो से आह्वान किया जा रहा है कि शुद्ध वायु की प्राप्ति के लिए अपने स्तर पर भी पौधे लगाएं और उनकी रक्षा करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.