ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद खीरू महतो पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार

•पूजा पाठ कर मां का आशीर्वाद लिया

•कहा, राज्य के खुशाहाली तरक्की के लिए रजरप्पा मंदिर आया हूं

रामगढ़। बिहार से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद झारखंड प्रदेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने रविवार को सांसद निर्वाचित होने के बाद रजरप्पा मंदिर स्थित मां छिन्नमस्तिका के दरबार पहुंचे ।मां छिन्नमस्तिके के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना किया। मां का आशीर्वाद लिया कहा कि राज्य की तरक्की राज्य की खुशहाली और राज्य के विकास के लिए मां के चरणों में आया हूं। मां का आशीर्वाद लेकर पूरे राज्य में जनता दल यूनाइटेड को मजबूत करने का काम करूंगा ।संगठन को मजबूत बनाउंगा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई है। उसे इमानदारी पूर्वक करने का कार्य करूंगा। पूरे झारखंड प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड को मजबूत और सुदृढ़ करने का काम करूंगा जनता दल यूनाइटेड पूरे राज्य में एक नंबर की पार्टी होगी। इस अवसर पर जदयू नेता उनके पुत्र दुष्यंत पटेल, जदयू रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजू महतो सहित उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.