ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीकेसी ने किया पौधारोपण

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रो ग्रीन अभियान के तहत रविवार को  किया पौधारोपण।

 

बिहार इकाई की टीम ने गो ग्रीन अभियान के तहत 100 से अधिक पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

 

उक्त अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि समूचा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। जीकेसी का ड्रीम प्रोजेक्ट “गो ग्रीन” पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह जीकेसी की पर्यावरण के प्रति सामूहिक चिंता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वनस्पति हमारे पर्यावरण का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। पौधे ही हैं जो हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं।  सूर्य के ताप से हमारा संरक्षण कर हमें शीतलता प्रदान करते है और पृथ्वी को जो जल वर्षा जल के रूप में प्राप्त होता है उसको संरक्षित कर हमारी नदियों के प्रवाह को निरंतरता भी प्रदान करते हैं। आइए हम अपने पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करें उसे संवारे और यथा साध्य ना केवल वृक्षों का रोपण करें बल्कि उनका पोषण भी करें।

 

उक्त अवसर पर गो ग्रीन अभियान की अध्यक्ष रागिणी रंजन ने अपने संदेश में कहा कि पेड़ों के बिना शुद्ध पर्यावरण की कल्पना ही बेमानी है। पेड़ों का खात्मा कर हम मानव और पर्यावरण के पक्ष में पेड़ों द्वारा की गयी सभी सकारात्मक गतिविधियों को अवरुद्ध कर रहे हैं। पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण हैं। इसलिए जरूरी है कि जीवनदायी पेडो़ं रूपी संपदा को बचाया जाये अन्यथा बहुत देर हो जायेगी और तब पछताने के सिवाय हमारे हाथ में कुछ नहीं होगा।

 

बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़-पौधे काटने से बचें। पेड़ पौधे वंदनीय हैं, पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए पेड़ पौधों का होना जरूरी है।

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जुड़ाव आवश्यक है। पोधारोपण के लिए प्रत्येक नागरिक स्वयं पर्यावरण के लिए प्रेरित होकर पौधे लगाएं और उनकों संरक्षित रखे।

 

उक्त अवसर पर  प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, संगठन मंत्री बलिराम जी, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन, युवा पटना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव सह प्रवक्ता मुकेश महान, कार्यालय सचिव प्रसून श्रीवास्तव, शैलेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.