ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एप से लोन देकर गैंग करता है ब्लैकमेल

गाजियाबाद | एप से लोन देकर ठगी करने वाला एक गैंग को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस गैंग के सदस्यों के करीब पहुंच चुकी है। यह गैंग लोन देने के नाम पर एप डाउनलोड कराता है और मोबाइल का एक्सेस लेकर गैलरी और कांटेक्ट लिस्ट का डाटा चोरी कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देता है। पुलिस कभी भी गैंग का खुलासा कर ब्लैकमेलर्स को गिरफ्तार कर सकती है।एप से लोन देकर ब्लैकमेल करने के सवा तीन सौ से अधिक मामले पुलिस के पास आ चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंग के सदस्य लोगों के मोबाइल पर एप से चंद मिनटों में लोन देने के संबंध में मैसेज भेजते हैं। लोन लेने के लिए एप डाउनलोड कराई जाती है।

एप की टर्म एंड कंडीशन स्वीकार करने की आड़ में साइबर अपराधी पीड़ित के मोबाइल की गैलरी, मैसेज और कांटेक्ट लिस्ट का एक्सेस अपने हाथों में ले लेते हैं। दो से 10 हजार रुपये तक का लोन देकर एक सप्ताह में वापस करने की बात तय करते हैं, लेकिन उससे पहले ही पीड़ित पर पैसे जमा कराने का दबाव डालने लगते हैं। पैसा जमा करने के बाद भी आरोपी और पैसों की मांग करते हैं। मना करने पर पीड़ित के मोबाइल की गैलरी में मौजूद फोटो को अश्लील बनाकर कांटेक्ट लिस्ट में शामिल लोगों के पास भेजकर बदनामी शुरू कर देते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.