ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस ने शराब के साथ पांच कारोबारियों को दबोचा, एक बाइक व एक कार को किया जब्त

बेतिया: बेतिया पुलिस के नौतन थाना पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में बेचैनी है। पुलिस शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर गहिरी तेल्हुआ मुख्य सड़क से भारी मात्रा मे शराब के पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए, एक बाइक व एक कार को जब्त किया है।
शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति उतर प्रदेश के जितेंद्र कुमार, दीपू कुमार, प्रेम प्रकाश और बेतिया के भोला व धीरज कुमार बताये गये है। थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस तत्पर है। शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
शराब कारोबार मे संलिप्त लोगों को न्यायालय को सौंप रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उतर प्रदेश से सड़क के रास्ते एक कार व बाईक पर भारी मात्रा मे शराब का खेप लाई जा रही है, जो बरियारपुर से दक्षिण तेल्हुआ होते हुए मोतिहारी को ले जाया जाएगा। पुलिस ने प्राप्त सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया, जिनके निर्देश पर कार्रवाई को एक टीम गठित की गई, नाटकीय ढंग से घेराबंदी कर 780 बोतल शराब, एक कार व एक बाईक के 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। बता दें कि पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जीतेंद्र कुमार, दीपू कुमार और प्रेम प्रकाश का अपराधिक इतिहास रहा है। उनके विरुद्ध उतर प्रदेश के कई थाना में लगभग दर्जन भर मामले दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.