ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हथियार व मादक पदार्थ के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी के साथ-साथ गिरफ्तारी भी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ज़िले के अहियापुर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियों को हथियार व मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा ओवरब्रिज के नीचे पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से दो देशी पिस्तौल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किये गए। साथ ही एक किलो 625 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में अनिकेत कुमार, छोटू कुमार, प्रभात कुमार और राम स्नेही चौधरी शामिल हैं।
इसमें से अनिकेत कुमार पूर्व में दिल्ली में पिज़्ज़ा लूट कांड व फ्लिप कार्ट (14 लाख) लूट कांड में जेल जा चुका है। साथ ही वह मुजफ्फरपुर के चर्चित शानू हत्याकांड में भी जेल जा चुका है। शानू कि हत्या जनवरी 2020 में ओम बिल्डिंग के समीप हुई थी, जिसमें अनिकेत कि मुख्य भूमिका थी। जेल से छूटने के बाद भी अनिकेत आपराधिक गतिविधि में संलिप्त था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.