ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

2 दिन निगम में, 3 दिन घर में कर्मचारी करता था आराम, कमिश्नर ने वेतन काटने सुनाया फरमान

जबलपुर: नगर निगम कर्मचारी के ऊपर गिरी गाजनगर निगम में पदस्थ कर्मचारी की पोल उस वक्त खुल गई। जब कर्मचारी की शिकायत निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के पास पहुंच गई। शिकायत पहुंचते ही नगर निगम में हड़कंप मच गया। दरअसल नगर निगम अतिक्रमण शाखा में कार्यरत भृत्य पुरुषोत्तम चौधरी नगर निगम में हाजिरी लगाकर भीषण गर्मी के कारण घर में ही आराम फरमा रहे थे। जिसकी सूचना निगमायुक्त तक पहुंच गई।कर्मचारी सप्ताह में 2 दिन नगर निगम आता था। साथ ही हाजिरी लगाकर 3 दिन घर में आराम करता था। जिसकी पुष्टि सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी सागर बोरकर के द्वारा की गई। पुष्टिकरण के बाद निगमायुक्त ने कार्रवाई कर 8 दिन का वेतन तत्काल काटने के निर्देश दिए। साथ ही गलती दोहराने पर सेवा समाप्ति की भी चेतावनी दे दी।अधिकांश कर्मचारी भी हुए सचेतनिगमायुक्त की कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ हैं। भृत्य पर गाज गिरने के बाद कर्मचारी व अधिकारी भी सचेत हो गए हैं। नगर निगम के अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कराकर फील्ड में होने का हवाला देकर घर में आराम करते हैं। जिसकी निगरानी के लिए निगमायुक्त सख्ती बरत रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.