ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सासाराम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मनाया गया 23 वां स्थापना दिवस

सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय रोहतास के सासाराम में जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में केक काट कर मनाया गया सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण ने केक खा कर खुशियां मनाई इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 10 जून 1999 को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में हुई थी। आज हम लोग 23 वां स्थापना दिवस सासाराम जिला कार्यालय में केक काटकर और फलदार वृक्ष को लगाकर मनाने का कार्य कर रहे हैं। आशुतोष सिंह ने कहा कि स्थापना काल से लेकर आज तक हमारी पार्टी भारत के राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित है भारत सरकार चुनाव आयोग से दर्जा मिला हुआ है। लोकसभा में हमारे 5 सांसद और राज्यसभा में 4 सांसद विराजमान है और देश के विधानसभाओं में कई राज जैसे महाराष्ट्र,केरल,गुजरात,गोवा और झारखंड राज्य में हमारे माननीय विधायक जीते हुए हैं और कई राज्यों में हमारे समर्थन से सरकारे चल रही है हमें पूरी उम्मीद है कि 2025 में हमारे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद पवार जी देश के अगला प्रधानमंत्री होंगे पार्टी की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उपस्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के इलावा अनिल सिंह, अब्दुल मजीद, परशुराम सिंह, अमीर एकबाल बाली, विमलेश सिंह, येनुल खान, बंटी पाठक, बिंदकेसवरी सिंह, लता सिन्हा, जोगिंदर पाल, मंजू कुशवाहा, गुड्डू राइन, आरजू आलम, गुड्डू खान, रामबाबु सिंह, गुड्डू सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.