शादी के बाइस दिन बाद पंखे में फंदा लगा कर बना लटकी नवविवाहिता की आत्महत्या
पिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति हिरासत में
सासाराम। रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र के प्रखण्ड मुख्यालय में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। मृतका की शादी 18 मई को हुई थी। स्थानीय निवासी मनोज प्रजापति (हलवाई) के पुत्र विकास प्रजापति की नवविवाहिता पत्नी ने फांसी लगाकर आज सुबह की खुदकुशी कर ली। विकास की शादी मात्र एक महीना पहले ही मदैनी गांव के हरेन्द्र प्रजापति के बेटी रिंकू कुमारी से हुई थी। विकास ऑटो चालक है।
विकास ने बताया कि सुबह वह ऑटो लेकर निकला, थोड़ी देर बाद फोन पर घटना की जानकारी मिली। वह वापस लौटा तो देखा कि पत्नी अपने कमरे में फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। मृतका के मायके के लोगों को भी घटना की सूचना दे दी गई। मृतका के पिता एवं भाई ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज में 70 हजार रुपए नहीं मिलने को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मृतका के पति को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है।