ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गिरफ्तार अभियुक्त पर रोहतास एवं कैमूर में शराब तस्करी के कई मामलों में दर्ज है नाम

सासाराम। जिले में शराब बिक्री एवं तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु रोहतास पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धौडाॅड ओपी स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर के पीछे से पुलिस ने देर रात छापेमारी कर इंग्लिश शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धौडाॅड ओपी अंतर्गत धौडाॅड निवासी स्वर्गीय अनिल शाह का पुत्र गोलू कुमार गुप्ता उर्फ गोलू शाह के रूप में हुई है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से धनकाढ़ा निवासी हरिद्वार सिंह का पुत्र धर्मेंद्र सिंह फरार हो गया। मौके से पुलिस ने 14 पेटी में रखे गए 285 बोतल रॉयल प्लेयर 114.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार गोलू पर रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 271/22 तथा 149/19 एवं तिलौथू थाना में कांड संख्या 187/20 धारा 30(ए) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत दर्ज है। वही कैमूर जिले के मोहनिया थाना एवं दुर्गावती थाना में भी दर्ज कई कांडों में अभियुक्त है। सासाराम मुफस्सिल थाना अंतर्गत एनएच 2 स्थित धौडाॅड स्थित भडकुड़िया पहाड़ी के पास से 5 मई 2019 के रात में एक कंटेनर में बंद करके ले जाए जा रहे हैं 1470 कार्टून में बंद 10 हजार लीटर से अधिक हरियाणा निर्मित मसालेदार देसी शराब पकड़ा गया था। वहीं कंटेनर के अलावा दो कार को भी पुलिस ने जब किया था। इस संबंध में सासाराम मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 149/19 दर्ज हैं। इस कांड में गोलू सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। धौडाॅड ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार शाह ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिली की कुछ लोगों द्वारा शराब परिवहन करने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद सूचना का सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु सासाराम मुफस्सिल थाना एवं धौडाॅड ओपी द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है। वही घटनास्थल से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.