विकास-सुशासन व गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकता : नित्यानंद राय
कटिहार। मनिहारी,झारखंड प्रवास के क्रम में को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मनिहारी पहुंचे। अम्बेडकर चौक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सिंह के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री श्री राय ने कहा कि देश का विकास ,सुशासन तथा गरीब कल्याण कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता मे है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई के नेतृत्व मे सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास से साथ देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मनिहारी होकर झारखंड जाने के क्रम मे पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, भाजपा के कोषाध्यक्ष रविप्रकाश गुप्ता,व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुड्डू यादव, प्रभाकर झा आदि ने भाग लिया।