ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हज यात्रा पर जाने से पूर्व 37 हज यात्रियों को किया गया टीकाकृत

सभी हज यात्रियों को दिया गया मेनिन्जाइटिस एवं पोलियों का टीका

टीकाकरण के बाद सभी को दिया गया प्रमाणपत्र

सासाराम। हज यात्रा पर जा रहे यात्रियों को हज गाइडेंस सोसायटी के गाइड लाइन के अनुसार शुक्रवार को सासाराम सदर अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में टीकाकरण किया गया। हज यात्रा के पूर्व हज यात्रियों को मस्तिष्क ज्वर एवं पल्स पोलियो का टीकाकरण किया गया। रोहतास जिले से 15 जून को हज यात्रियों का जत्था कोलकाता के लिए रवाना होगा। कोलकाता में 3 दिन के क्वारंटाइन एवं प्रशिक्षण के बाद 19 जून को कोलकाता से हवाई मार्ग के माध्यम से हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। उसके पूर्व रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे महिला एवं पुरुष हज यात्रियों को टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 39 लोगों का हज यात्रा पर जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमे 2 लोगों ने किसी कारण वश हज यात्रा स्थगित कर दी। बाकी 37 लोगों को शुक्रवार को टीकाकरण किया गया।
हज की यात्रा पर जाने वाले रोहतास जिला अंतर्गत नासरीगंज निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद गुफरान ने बताया कि 15 जून को हम लोगों का जत्था रोहतास जिला से कोलकाता के लिए रवाना होगा और इसके पूर्व हम लोगों को मेनिनजाइटिस और पोलियो का टीका दिया गया। साथ ही साथ हम लोगों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि बगैर टीका और प्रमाण पत्र के हज यात्रा की परमिशन नहीं मिल सकती है क्योंकि हज कमेटी की तरफ से ही यह नियम आया है कि हज यात्रा से पूर्व सभी को टीका लगवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज हम लोगों ने टीका लगवाया और काफी खुशी महसूस हो रही है कि हम लोग हज यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आरकेपी साहू ने बताया कि विभाग द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले कुल 39 लोगों का सूची प्राप्त हुई थी जिसमें 2 लोगों का यात्रा रद्द हो गया है तो ऐसे में कुल 37 लोगों को मैनिंजाइटिस एवं पल्स पोलियो का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि हज यात्रा में काफी भीड़ भाड़ होता है ऐसे में मस्तिष्क का ज्वर जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है इसलिए हज के लिए जाने वाले लोगों को मेनिनजाइटिस और पोलियो का टीका लगवाना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि टीका लगाने के बाद सभी हज यात्रियों को टीका लेने का प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.