जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन
– डीएम ने सुनी 169 फरियादियों की समस्याएं, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
मोतिहारी: जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 169 फरियादियों की फरियाद को सुनी गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
आपूर्ति, भूमि विवाद, पर्चा वितरण ,परिवहन , राजस्व, मद्य निषेध ,शिक्षा, नगर निगम, भू अर्जन, अतिक्रमण , आईसीडीएस ,पेंशन आदि विभागों से संबंधित आवेदन को शीघ्र निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर सभी संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।