ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आने वाले समय में जैसे समाज का निर्माण होने वाला है, उसमें लिंग आधारित भेदभाव का नामोनिशान नहीं होगा- जिलाधिकारी

मुजफ्फरपुर: लिंग आधारित हिंसा पर दो दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन जीविका मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में सरैया स्थित होटल द ब्लू लोटस वैशाली में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बम्हरा अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार हरजोत कौर, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका राहुल कुमार एवं जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके उपरांत सर्वप्रथम जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लिंग आधारित कुरीतियां है उसे दूर करने की आवश्यकता है। आज जिस प्रकार समाज में बदलाव हो रहा है, बहुत जल्दी ऐसे समाज का निर्माण होगा जहां लिंग विषमता नहीं होगी।
इसके बाद जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जीविका के द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण की दिशा में काफी सारे काम किये गये हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जीविका दीदी द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया है उसी प्रकार उन्हें लिंग आधारित हिंसा एवं भेदभाव पर काम करने की आवश्यकता है ताकि समाज में लैंगिक विषमता दूर हो सके। अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक महिला एवं बाल विकास मिशन विहार सरकार हरजोत कौर ने कहा की लैंगिक भेदभाव अहिंसा पर जीविका और महिला विकास निगम को साथ कार्य करने की आवश्यकता है ताकि समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.